बीकोपुर पंचायत सरकार भवन पर विशेष सर्वेक्षण के लिए ग्रामसभा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रखंड क्षेत्र के बीकोपुर पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को मुखिया मेहरे अंगेज खानम की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

इमामगंज. प्रखंड क्षेत्र के बीकोपुर पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को मुखिया मेहरे अंगेज खानम की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि छोटन खान ने बताया कि सभी राजस्व गांव में विशेष सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ करना है. उक्त निमित्त राजस्व गांव के रैयत, सरकारी जमीन के अभीरक्षक सहित भूमि में हित रखने वाले सभी व्यक्तियों को विशेष सर्वेक्षण की सम्यक जानकारी व प्रचार-प्रसार के लिए बीकोपुर पंचायत सरकार भवन पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया है. इसमें बताया गया कि फॉर्म कैसे भरना है फॉर्म भरकर जमा करने के बाद अमीन आपके गांव जायेंगे. अमीन नहीं रहने पर आप ऑफिस में भी जमा कर सकते हैं. इस मौके पर शौकत उल्लाह खान, जुगनू खान, अजय साव, शुभम कुमार, योगेश कुमार, विजय चौधरी, साहेव खान, लड्डन खान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन