Gaya News: अब गया में इस जगह से भी बुक कर सकेंगे रेल टिकट, लाखों लोगों को होगा फायदा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Jun 2025 8:24 PM
Gaya News: इस पहल से न सिर्फ गया जी शहर के लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के इलाकों के लोग भी इसका फायदा उठा सकेंगे. टिकट खरीदने के लिए उन्हें अब रेलवे स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा.
Gaya News: गया जी शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है. अब उन्हें रेलवे टिकट खरीदने के लिए स्टेशन पर लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि इस वर्ष गया प्रधान डाकघर में रेलवे टिकट काउंटर खोले जाने की योजना पर तेजी से काम शुरू होने वाला है. डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रेलवे और डाक विभाग के बीच हुए समझौते के तहत यह सुविधा शुरू की जायेगी. पहले चरण में टिकारी और जहानाबाद के घोसी डाकघरों में यह सेवा शुरू की जा चुकी है. अब दूसरे चरण में गया प्रधान डाकघर को शामिल किया गया है.
रेलवे स्टेशन पर भीड़ से मिलेगी राहत
गया रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटरों पर अक्सर लंबी कतारें देखी जाती हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है. ऐसे में प्रधान डाकघर में टिकट काउंटर खुलने से यात्रियों को विकल्प मिलेगा और स्टेशन पर भीड़ भी कम होगी. डाकघर अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल वरीय स्तर से आधिकारिक पत्र नहीं मिला है, लेकिन आंतरिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद टिकट काउंटर चालू कर दिया जायेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
आसपास के लोगों को होगा सीधा लाभ
इस कदम से रेलवे को भी राजस्व में वृद्धि होने की संभावना है. यह सेवा शहरवासियों के लिए एक नयी सुविधा के रूप में काम करेगी. लोग अपने नजदीकी डाकघर से ही आसानी से रेल टिकट खरीद सकेंगे, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी. यह सुविधा शुरू होने के साथ ही रेलवे और डाक विभाग की साझा सेवा प्रणाली को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










