गयाजी में ज्वेलरी दुकानों में एसएसपी का औचक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण करते एसएसपी

Gayaji News: गया जी में सोमवार की दोपहर वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और पुलिस उपाधीक्षक सरोज कुमार शाह ने अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ शहर स्थित विभिन्न ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Gayaji News: (गयाजी से रोशन कुमार की रिपोर्ट)
गया जी में सोमवार की दोपहर वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार और पुलिस उपाधीक्षक सरोज कुमार शाह ने अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ शहर स्थित विभिन्न ज्वेलरी दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान दुकानों में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था एवं सतर्कता संबंधी इंतजामों का गहन जायजा लिया गया.

सुरक्षा मानकों की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ज्वेलरी दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. साथ ही सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की.वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन और अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया.

Also Read: गयाजी में मासूम को मिला इंसाफ, लेकिन परिवार अब भी बेबस, ढाई साल बाद भी सरकारी योजनाओं का नहीं मिला लाभ

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन