गयाजी में बेकाबू पिकअप का कहर, कई बाइक सवारों को रौंदा, आक्रोशित भीड़ ने वाहन को फूंका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gayaji News : गयाजी शहर के कटारी हिल रोड स्थित पाम गार्डन के समीप गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में कई लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

गयाजी से रोशन की रिपोर्ट
Gayaji News: गयाजी शहर के कटारी हिल रोड स्थित पाम गार्डन के समीप गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में कई लोग घायल हो गए. घटना से आक्रोशित लोगों ने पिकअप वाहन में आग लगा दी. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने मचाई तबाही

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार देर रात कटारी हिल रोड पर तेज गति से गुजर रही एक पिकअप वैन ने तीन से चार बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आक्रोशित लोगों ने वाहन में लगाई आग

हादसे से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दुर्घटना करने वाली पिकअप वैन में आग लगा दी. देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.

फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

सूचना पर सिविल लाइन थानाध्यक्ष शमीम अहमद, रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया. काफी प्रयास के बाद वाहन में लगी आग को बुझाया गया और हालात को सामान्य किया गया.

चालक फरार, मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल लोगों का इलाज कराया जा रहा है. हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया. वाहन पर लगे नंबर प्लेट के आधार पर उसके मालिक की पहचान कर संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

Also Read: Gaya News. गया जी शहर के एक चौराहे का नाम यूं ही नहीं पड़ा ‘गोलपत्थर’, यहां लगा था 16 फुट का खंभा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन