गयाजी के मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, गोरखपुर में ईंट भट्ठे पर करता था काम

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

मुफस्सिल थाना की तस्वीर

Gayaji Newsउत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए गयाजी के एक श्रमिक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

Gayaji News: (मानपुर से उदय शंकर की रिपोर्ट)
परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए गयाजी के एक श्रमिक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान मानपुर प्रखंड के भोरे पंचायत अंतर्गत बदरा महादलित टोला निवासी 34 वर्षीय अजय मांझी उर्फ मिथुन मांझी के रूप में हुई है.

बाजार से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अजय मांझी गोरखपुर जिले के बोदरवार स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे. रविवार को वह बाजार से सामान खरीदकर भट्ठे पर लौट रहे थे. इसी दौरान पुलिस चौकी के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही बदरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक के फूफा कैलू मांझी ने बताया कि देर रात अजय के पिता तेजन मांझी ने फोन पर हादसे की जानकारी दी. इसके बाद से परिवार और गांव के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. अजय की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेलवे ट्रैक पर शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. मृतक के पिता तेजन मांझी और परिजनों ने बताया कि अजय मानसिक रूप से कुछ कमजोर था. आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

उत्तर प्रदेश में ही किया गया अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अजय मांझी का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश में ही कर दिया. वहीं बोदरवार थाना अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मजदूर की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Also Read: गयाजी में मनायी गई महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन