गया जी से बैंकॉक की फ्लाइट 26 अक्टूबर से, टिकट बुकिंग शुरू; जानिए हफ्ते में कितने दिन और कब तक चलेगी

विज्ञापन

गया जी एयरपोर्ट से बैंकॉक जाने वाली इंडिगो फ्लाइट, फोटो -एक्स

गया जी एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए इंडिगो की फ्लाइट सेवा 26 अक्टूबर से शुरू हो रही है. यह उड़ानें सप्ताह में दो दिन, सोमवार और गुरुवार को संचालित होंगी. टिकटों की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Gaya to Bangkok Indigo Flight : गया जी एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए आगामी 26 अक्तूबर से सप्ताह में दो दिन इंडिगो की फ्लाइट सुविधा बहाल होगी, और इंडिगो एयरलाइंस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सप्ताह में सोमवार व गुरुवार को विमान सेवा उपलब्ध होगी जिसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पर्यटन सीजन के मद्देनजर अन्य एयरलाइंस के शेड्यूल

उल्लेखनीय है कि बोधगया के पर्यटन सीजन के मद्देनजर गया जी एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए थाई एयरलाइंस व थाई एयर एशिया के विमान भी आवाजाही करते हैं और उन्होंने भी अपना शेड्यूल जारी कर दिया है, तथा इनके अलावा गया जी एयरपोर्ट से म्यांमार व भूटान के लिए भी नियमित विमान सेवा शुरू हो जाती है.

इंडिगो द्वारा जारी किया गया विंटर शेड्यूल

फिलहाल इंडिगो ने अपने विंटर शेड्यूल में 26 अक्तूबर से 25 मार्च तक के लिए अपना शेड्यूल गया जी एयरपोर्ट को उपलब्ध करा दिया है, जिसके तहत विमान सेवाएं संचालित की जाएंगी.

Also Read : बिहार के पर्यटन कारोबार के लिए अच्छी खबर, बोधगया में बढ़ी श्रीलंकाई श्रद्धालुओं की आवाजाही

घरेलू उड़ानों की वर्तमान स्थिति और सेवाएं

हालांकि, घरेलू सेवा के तहत इंडिगो ने दिल्ली-गया-कोलकाता व कोलकाता-गया-दिल्ली के लिए अपनी सेवाएं जारी रखी हुई हैं, लेकिन सोमवार व शुक्रवार को गया जी एयरपोर्ट से किसी भी तरह की घरेलू विमान सेवा उपलब्ध नहीं रहती है.

Also Read : गया जी : इमामगंज की बेटी नूरैशा ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, ऐसे मिला मौका

यात्रियों और पर्यटकों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी

इस अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा के शुरू होने से बौद्ध पर्यटकों और विदेश यात्रा करने वाले यात्रियों को गयाजी एयरपोर्ट से बैंकॉक आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन