गया जी : ट्रेन में छूटा पर्स RPF ने ढूंढ निकाला, नकदी और जरूरी दस्तावेज समेत यात्री को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

गया जंक्शन फाइल तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया RPF ने ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री का ट्रेन में छूटा पर्स ढूंढ निकाला. पर्स में नकदी और पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज थे, जिन्हें सुरक्षित वापस सौंप दिया गया. यात्री ने RPF की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

ऑपरेशन अमानत के तहत गया आरपीएफ ने ट्रेन में छूटे यात्री के पर्स को बरामद कर सुरक्षित रूप से उसके मालिक को सौंप दिया. पर्स मिलने के बाद यात्री ने आरपीएफ के प्रति आभार जताया. आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से रेल मदद संख्या 2026090902206 के माध्यम से शिकायत मिली थी.

विज्ञापन

ट्रेन में छूटा पर्स

शिकायतकर्ता अरमान खान, निवासी जाकी बीघा, थाना डेहरी, जिला रोहतास के रहने वाले हैं. उन्होंने ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 12988 से अजमेर से डेहरी ऑन सोन की यात्रा कर रहे थे. यात्रा के दौरान वह बी-6 कोच की बर्थ संख्या 27 पर सवार थे.

डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें पता चला कि उनका पर्स बर्थ पर ही छूट गया है. पर्स में पहचान पत्र, पैन कार्ड और नकद राशि थी.

आरपीएफ ने की कार्रवाई

सूचना मिलने पर गया आरपीएफ के उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने यात्री से संपर्क किया. ट्रेन के गया स्टेशन पहुंचने पर आरक्षी अरविंद कुमार ने बी-6 कोच की बर्थ संख्या 27 की जांच कर पर्स बरामद कर लिया.

सत्यापन के बाद सुपुर्दगी

इसकी सूचना यात्री को दी गयी. इसके बाद अरमान खान गया आरपीएफ पोस्ट पहुंचे, जहां सहायक उप निरीक्षक रामसेवक ने उचित सत्यापन के बाद पर्स उन्हें सौंप दिया.

यात्री ने किया धन्यवाद

पर्स में नकद समेत कुल 2200 रुपये थे. पर्स सुरक्षित मिलने पर यात्री ने आरपीएफ को धन्यवाद दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन