पितृपक्ष से पहले गया जंक्शन की तैयारी तेज, सफाई-शौचालय से बैरिकेडिंग तक दुरुस्त करने के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

गया जंक्शन की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पितृपक्ष मेले के आगमन से पूर्व, गया जंक्शन पर यात्री सुविधाओं को चाक-चौबंद करने के लिए अधिकारी सक्रिय हो गए हैं. एडीआरएम ने स्टेशन का निरीक्षण कर सफाई, पेयजल, शौचालय और बैरिकेडिंग की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधारने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

Gaya Junction Pitru Paksha Mela : पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले गया जंक्शन पर यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गयी है. इस दौरान डीडीयू मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) कुलदीप ने गुरुवार की दोपहर गया जंक्शन का निरीक्षण किया. उन्होंने स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म से लेकर सात नंबर प्लेटफार्म तक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया. एडीआरएम ने निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्मों पर साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

उन्होंने फुट ओवरब्रिज सहित स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों का भी निरीक्षण किया. पितृपक्ष मेले के दौरान गया जंक्शन पर देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाओं को समय रहते बेहतर करने पर जोर दिया गया.

साफ-सफाई पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान एडीआरएम कुलदीप ने संबंधित अधिकारियों को गया जंक्शन की साफ-सफाई व्यवस्था को पूरी तरह बेहतर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्टेशन पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, स्टेशन परिसर और यात्रियों के आवागमन वाले स्थानों पर नियमित रूप से सफाई कराने को कहा गया. पितृपक्ष के दौरान स्टेशन पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए गंदगी और अव्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने की बात कही गयी.

रिजर्वेशन काउंटर पर बोर्ड

निरीक्षण के दौरान विष्णुपद स्थित रिजर्वेशन काउंटर की व्यवस्था भी एडीआरएम ने देखी. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को काउंटर पर नया और स्पष्ट बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. ताकि, बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को रिजर्वेशन काउंटर की पहचान करने में परेशानी नहीं हो.

साथ ही काउंटर पर बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया. इस संबंध में इलेक्ट्रिक विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

शौचालय व पेयजल व्यवस्था

पितृपक्ष मेले को लेकर गया रेलवे स्टेशन के अलग-अलग स्थानों पर शौचालय और पेयजल की व्यवस्था को बेहतर करने का निर्देश दिया गया. एडीआरएम ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के दौरान मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए.

Also Read : पितृपक्ष से पहले मानपुर में फ्लाईओवर निर्माण तेज, भारी पुलिस बल के बीच दर्जनों मकान-दुकान ध्वस्त

यात्रियों की जरूरत के अनुसार प्रमुख स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.

भीड़ नियंत्रण हेतु बैरिकेडिंग

पितृपक्ष के दौरान गया जंक्शन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश भी दिया गया.

इससे यात्रियों के आवागमन को व्यवस्थित करने और भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. अधिकारियों को स्टेशन परिसर में यात्रियों के प्रवेश और निकास की व्यवस्था को भी सुचारु रखने को कहा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन