वाराणसी से लापता 12 वर्षीय नाबालिग ट्रेन से पहुंचा गया, CCTV से मिली लोकेशन; RPF ने सकुशल बरामद किया

Updated:
विज्ञापन

बच्चे के साथ आर‌पीएफ की टीम | Prabhat Khabar Network

वाराणसी से लापता 12 वर्षीय मूक-बधिर बालक को गया रेलवे स्टेशन पर RPF ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत सकुशल बरामद कर लिया है. CCTV फुटेज की मदद से RPF टीम ने बालक की लोकेशन का पता लगाया और उसे सुरक्षित घर पहुंचाया.

विज्ञापन

Gaya RPF Missing Child Rescue : वाराणसी से घर से निकला नाबालिग रविवार को गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (RPF) की तत्परता से सकुशल बरामद कर लिया गया. आरपीएफ ने उसे 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' के तहत रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया को सौंप दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेल मदद के जरिए मिली थी मानसिक रूप से दिव्यांग नाबालिग के लापता होने की सूचना

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू (DDU) को रेल मदद के माध्यम से सूचना मिली कि वाराणसी निवासी सौरभ कुमार दास का 12 वर्षीय बेटा उज्ज्वल कुमार 29 अगस्त को घर से निकल गया है.

नाबालिग मानसिक रूप से दिव्यांग होने के साथ-साथ सुनने और बोलने में भी असमर्थ है, जिससे परिजन काफी चिंतित थे.

वाराणसी स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में ट्रेन में सवार होता दिखा था बालक

सूचना मिलने के बाद वाराणसी स्टेशन के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज की जांच की गई. फुटेज में नाबालिग को रात करीब 11 बजे गाड़ी संख्या 18610 मुंबई एलटीटी-रांची एक्सप्रेस के एस-5 कोच में सवार होते देखा गया. इसके बाद आरपीएफ की टीम ने गया स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने की सूचना संबंधित टीम को दी.

गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर आरपीएफ टीम ने चलाया तलाशी अभियान

ट्रेन के रविवार को गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर पहुंचते ही ड्यूटी अधिकारी उपनिरीक्षक अजय तिग्गा, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार और आरक्षी विकास कुमार ने एस-5 सहित अन्य कोचों में खोजबीन शुरू की. सघन तलाशी के दौरान नाबालिग को सकुशल खोज निकाला गया.

तस्वीर भेजकर परिजनों से कराई गई पहचान

बरामदगी के बाद बालक की तस्वीर परिजनों को भेजकर पहचान कराई गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे अपना बेटा होने की पुष्टि की.

Also Read : गया जी : रबर डैम के पास नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत, SDRF ने निकाला शव, परिजनो में मातम

आरपीएफ ने नाबालिग को सुरक्षित रेस्क्यू कर आरपीएफ पोस्ट गया लाया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया की केस वर्कर रेखा कुमारी को सकुशल सौंप दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन