गया जी : प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध हालत में बैठा था युवक, तलाशी ली तो जेब से निकला चोरी का मोबाइल

Updated:
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल फोन के साथ आरपीएफ-जीआरपी की टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा बलों ने तलाशी के दौरान उसकी जेब से 15 हजार रुपये का रेडमी फोन बरामद किया. स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए अभियान जारी है.

विज्ञापन

गया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के कठेज गांव निवासी आफताब अंसारी (34) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में पकड़ाया

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और रेल थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि आरपीएफ उप निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में टीम स्टेशन परिसर में गश्त कर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक के हावड़ा साइड यात्री शेड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला. पूछताछ के दौरान वह घबरा गया.

जेब से मिला चोरी का मोबाइल

संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर उसकी जींस की दाहिनी जेब से हरे रंग का रेडमी कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह स्टेशन आया था और किसी रेल यात्री का मोबाइल चोरी किया था. बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपये बतायी गयी है.

बीएनएस के तहत मामला दर्ज

आरपीएफ ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित और बरामद मोबाइल को जीआरपी गया को सौंप दिया. मामले में राजकीय रेल थाना गया में कांड संख्या 228/26 के तहत बीएनएस की धारा 317(5) में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Also Read : मगध विश्वविद्यालय में पहली बार PhD शोधार्थियों को मिलेगा हॉस्टल, हर विभाग के 10% छात्रों को आवंटन

अभियान में शामिल टीम

इस कार्रवाई में आरपीएफ-जीआरपी के जवानों के साथ सीपीडीएस टीम के कर्मी भी शामिल थे. सुरक्षा बलों द्वारा स्टेशन परिसर में नियमित गश्त जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन