गया-रफीगंज-जपला में टिकट चेकिंग अभियान, 469 यात्री पकड़े गए; रेलवे ने वसूले 3.12 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन

टिकट जांच करते हुए टीटीई | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और नियमों के पालन के लिए गया, रफीगंज और जपला स्टेशनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया. इस दौरान 469 यात्री बिना उचित टिकट के पाए गए, जिनसे ₹3.12 लाख से अधिक राजस्व वसूला गया.

विज्ञापन

यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा कराने और रेलवे के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

रफीगंज और जपला स्टेशनों पर किलेबंदी कर जांच की गयी, जबकि गया जंक्शन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. तीनों अभियानों में कुल 469 मामले पकड़े गये और 3,12,175 रुपये राजस्व अर्जित किया गया.

गया जंक्शन पर कार्रवाई

गया जंक्शन पर मजिस्ट्रेट टिकट जांच के दौरान 137 यात्रियों पर कार्रवाई की गयी. इनसे 93,795 रुपये राजस्व के रूप में वसूले गये.

रफीगंज में किलेबंदी जांच

रफीगंज स्टेशन पर किलेबंदी जांच के दौरान बिना उचित टिकट यात्रा करने वाले कुल 197 यात्रियों को पकड़ा गया. इनसे नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 1,19,885 रुपये राजस्व के रूप में वसूले गये.

जपला स्टेशन का आंकड़ा

जपला स्टेशन पर चलाये गये अभियान में कुल 135 मामले सामने आये. रेलवे नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए इनसे 98,495 रुपये राजस्व अर्जित किया गया.

रेल प्रशासन की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना टिकट या उचित प्राधिकार के यात्रा नहीं करें. टिकट काउंटर, एटीवीएम, अधिकृत वेंडर, आईआरसीटीसी वेबसाइट और रेलवन ऐप से टिकट लेकर ही यात्रा करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन