गया में युवक की संदिग्ध मौत, खेत में मिला शव, जंगली जानवरों के नोचने की आशंका.

Updated:
विज्ञापन

गेहलौर थाना की तस्वीर

Gaya News: जिले के गेहलौर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के चुन्नू बिगहा निवासी 35 वर्षीय हरेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Gaya News: (अतरी प्रखंड से दिलीप कुमार सिन्हा की रिपोर्ट)

आपके शहर में

विज्ञापन

जिले के गेहलौर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के चुन्नू बिगहा निवासी 35 वर्षीय हरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि युवक को जंगली जानवरों ने नोच खाया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.

परसा गांव से निकले युवक का खेत में मिला शव

जानकारी के अनुसार हरेंद्र सिंह अपने रिश्तेदार सियाराम सिंह के यहां परसा गांव आए हुए थे. परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह परसा गांव से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. इसके बाद परिवार वालों की चिंता बढ़ गई. परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक आसपास के इलाकों में हरेंद्र सिंह की खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. लगातार तलाश के बावजूद जब युवक का सुराग नहीं मिला तो परिवार में बेचैनी बढ़ गई.

गुरुवार सुबह खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

गुरुवार सुबह धुसरी खाड़ी गांव के लोगों ने खेत में एक शव पड़े होने की सूचना दी. ग्रामीणों ने बताया कि शव को जंगली जानवरों ने नोच रखा था. सूचना मिलते ही परसा गांव से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव की पहचान हरेंद्र सिंह के रूप में की गई. ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय गांव लौटने के दौरान हरेंद्र सिंह पर जंगली जानवरों ने हमला किया होगा. स्थानीय लोगों के अनुसार खेत और बघार वाले इलाके में अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही रहती है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है.

शराब पीने का था आदी

परसा गांव के लोगों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था. आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह रास्ते में गिर पड़ा होगा और उसी दौरान जंगली जानवरों ने हमला कर दिया. मौके पर पहुंची गेहलौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

Also Read: गया के गांधी मैदान में अदा की गई बकरीद की नमाज, नामाजियों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चेन की मांगी दुआ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन