गया के गांधी मैदान में अदा की गई बकरीद की नमाज, नामाजियों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चेन की मांगी दुआ

Updated:
विज्ञापन

गले मिलकर मुबारकबाद देते नमाजी

Bakrid 2026: शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बकरीद पर्व पूरे अकीदत, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी.

विज्ञापन

Bakrid 2026: (गया से संजीव कुमार सिन्हा और नीरज कुमार की रिपोर्ट)

आपके शहर में

विज्ञापन

शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बकरीद पर्व पूरे अकीदत, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी. गांधी मैदान के अलावा जामा मस्जिद समेत कई मस्जिदों, ईदगाहों और मदरसों में भी सामूहिक नमाज आयोजित की गई.

गांधी मैदान में अकीदत के साथ अदा की गई नमाज

बकरीद के अवसर पर सुबह से ही गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी. मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरे अकीदत और शिद्दत के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं.

देश-दुनिया में अमन-चैन की मांगी दुआ

नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क में शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी. साथ ही पूरी दुनिया में युद्ध और तनाव खत्म होने की कामना भी की गई. नमाजियों ने कहा कि इंसानियत, प्रेम और सौहार्द ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है. इस मौके पर ताबिश पटेल ने कहा कि बकरीद के अवसर पर नमाज अदा कर देश में शांति और लोगों के सुखमय जीवन की दुआ मांगी गई है. उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई देश आपस में संघर्ष कर रहे हैं, ऐसे में पूरी दुनिया में अमन कायम रहे, यही उनकी भावना है.

अहंकार की कुर्बानी देना जरूरी

स्थानीय निवासी फैसल रहमानी ने कहा कि बकरीद केवल जानवर की कुर्बानी का पर्व नहीं, बल्कि इंसान को अपने अहंकार और बुराइयों की कुर्बानी भी देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि समाज में शांति और भाईचारा बना रहना चाहिए और नफरत फैलाने वालों की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

जामा मस्जिद समेत कई जगहों पर हुई सामूहिक नमाज

बकरीद को लेकर गांधी मैदान के अलावा गया की जामा मस्जिद, कर्बला, ईदगाहों, मदरसों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सामूहिक नमाज का आयोजन किया गया. आसपास के इलाकों से पहुंचे मुस्लिम श्रद्धालुओं ने अल्लाह की इबादत की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी.पूरे शहर में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर भाईचारे का संदेश दिया और जरूरतमंदों की मदद कर इंसानियत की मिसाल पेश की.

Also Read: ट्रेन में बीड़ी-सिगरेट पिया तो जाएंगे जेल, गया आरपीएफ के विशेष अभियान में चार यात्री धराए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन