Gaya News: सीएसपी संचालक के सामने पत्नी को बंधक बनाकर लूट लिया सबकुछ, जब महिला को दिखाया हथियार तो…

Updated:
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक तस्वीर

Gaya News : गया में आधी रात को हरियारों से लैश अपराधियों ने घर में घुसकर सीएसपी संचालक और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया गया था. इसके बाद घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

Gaya News : गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के काज पंचायत के टड़ई गांव में रहने वाले सीएसपी संचालक संतोष कुमार के घर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन लुटेरे घुसे और उनकी पत्नी सहित सभी परिजनों को बंधक बना कर भीषण लूटपाट की. लुटेरों ने उनके घर से 16 हजार रुपये कैश, एक लैपटॉप, लाखों रुपये के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लूट लिये. पीड़ित परिवार ने बताया कि घर में ग्रामीण बैंक का सीएसपी भी चलता है. रात को आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी अचानक घर में घुसे, पहले महिला को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया. इसके बाद आसानी से घर और सीएसपी में घुस कर पूरी तरह निर्भीक होकर लूटपाट की.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी पाकर देर रात में ही गुरुआ थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज आलम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे और मामले की छानबीन की. इस घटना को सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने गंभीरता से लिया और शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. देर रात में ही शेरघाटी एएसपी टड़ई गांव पहुंचे और पीड़ित परिजनों से बातचीत की. इसके साथ ही गया मुख्यालय से एफएसएल को बुलाया और लुटेरों के अंगुलियों के निशान उठाये. थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने हथियारबंद अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी भी की, फिलहाल कोई सुराग नही मिला है. थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस इस घटना को गंभीरता से लेकर छानबीन कर रही है उम्मीद है कि जल्द सभी अपराधी पकड़े जायेंगे.

सिटी एसपी की मॉनीटरिंग में गठित हुई विशेष टीम

घटना को एसएसपी आनंद कुमार ने गंभीरता से लिया है और इसके खुलासे व इस कांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने को लेकर सिटी एसपी की मॉनीटरिंग में एक विशेष टीम का गठन किया है. इस टीम में शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह, गुरुआ थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज आलम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है.

Also Read: Bihar Crime: महिला शिक्षिका को किराये का रूम खाली नहीं करना पड़ा महंगा, रस्सी से हाथ-पैर बांध कर…

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन