गया के जंगलों में हाई अलर्ट, IED मिलने के बाद दूसरे दिन भी नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी

सर्च अभियान में जुटे जवान
सिंघवा जंगल में पांच किलो का आईईडी बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. सीआरपीएफ, कोबरा और जिला पुलिस की संयुक्त टीम जंगलों और पहाड़ी इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, जबकि ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है.
Gaya News: (बांकेबाजार से प्रमोद कुमार) लुटुआ थाना क्षेत्र के सिंघवा जंगल में पांच किलो का प्रेशर मैकेनिज्म आईईडी बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई हैं. घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से जंगल और पहाड़ी इलाकों में व्यापक सर्च अभियान चलाया.
जंगल और पहाड़ी इलाकों में लगातार तलाशी अभियान
जानकारी के अनुसार नागोबार कैंप की डी/215 बटालियन सीआरपीएफ, कोबरा जवानों और स्थानीय पुलिस की टीम ने सिंघवा जंगल, गुलरिया तरी और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया. जवानों ने कई संदिग्ध स्थानों की जांच की और इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है.
विस्फोटक छिपे होने की आशंका
सुरक्षा बलों को आशंका है कि नक्सलियों द्वारा इलाके में और भी विस्फोटक छिपाए गए हो सकते हैं. हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी अन्य विस्फोटक या नक्सली गतिविधि का कोई सुराग नहीं मिला था. इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं.
ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है. लोगों से कहा गया है कि जंगल या सुनसान इलाकों में किसी संदिग्ध वस्तु, तार या जमीन में दबे सामान दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें. साथ ही बिना जानकारी किसी भी वस्तु को छूने से बचने की सलाह दी गई है.
नक्सलियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
लुटुआ थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि पूरे इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा बल हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.
इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.
निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










