DM के बाद अब DDC का फोन हैक, साइबर गिरोह ने फिर प्रशासन को बनाया निशाना

Updated:
विज्ञापन
gaya news

सांकेतिक तस्वीर (ai generated)

Gaya Ji News: गया जी के डीडीसी शैलेश कुमार दास का मोबाइल फोन सोमवार की शाम साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया. हैकिंग के बाद उनके व्हाट्सएप से जिले के कई वरीय अधिकारियों को रुपये भेजने के मैसेज भेजे जाने लगे. यह घटना तब उजागर हुई जब कलेक्ट्रेट में डीएम शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में बैठक चल रही थी.

विज्ञापन

गया जी से रोशन कुमार की रिपोर्ट :
Gaya Ji News:
साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने डीडीसी शैलेश कुमार दास का मोबाइल फोन सोमवार की शाम हैक कर लिया और उनके व्हाट्सएप के जरिए गया जी जिले के वरीय अधिकारियों से रुपये भेजे जाने से संबंधित लगातार मैसेज भेजना शुरू कर दिया. संयोगवश यह घटना उस वक्त हुई, जब डीएम शशांक शुभंकर कलेक्ट्रेट में अपने वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. एक साथ जिले के कई वरीय अधिकारियों के मोबाइल फोन पर डीडीसी के व्हाट्सएप से रुपये भेजे जाने से संबंधित मैसेज आना शुरू हुए तो सभी अधिकारियों में कानाफूसी होने लगी.

दूसरे फोन से संपर्क करने पर खुली पोल

मैसेज आने के बाद वरीय अधिकारियों ने तुरंत डीडीसी से दूसरे मोबाइल फोन से संपर्क स्थापित किया, तो सारी सच्चाई सामने आ गई. रुपये मांगने का मैसेज फर्जी निकला और डीडीसी ने अधिकारियों को बताया कि उनका मोबाइल फोन हैक हो गया है और उनके व्हाट्सएप से जाने वाले किसी भी प्रकार के मैसेज पर ध्यान नहीं दें. इधर, इस मामले को डीडीसी ने गंभीरता से लिया और सिविल लाइंस थानाध्यक्ष शमीम अहमद से संपर्क किया. सिविल लाइंस थानाध्यक्ष भी तुरंत एक्टिव हुए और मामले की छानबीन में जुट गए हैं.

डीएम का भी मोबाइल फोन हो चुका है हैक

गौरतलब है कि साइबर गिरोह से जुड़े अपराधियों ने कुछ दिन पहले डीएम शशांक शुभंकर का भी मोबाइल फोन हैक कर लिया था और उस दौरान साइबर अपराधियों ने डीडीसी, एडीएम सहित अन्य एसडीओ को मैसेज भेजकर रुपये की डिमांड करना शुरू कर दिया था. लेकिन, उस दौरान भी डीएम तुरंत एक्टिव हुए थे और एसएसपी सुशील कुमार को इस मामले की जांच करने की बात कही थी.

Also Read: MLC बनाने का झांसा देकर गयाजी की शिक्षिका का यौन शोषण, साथी शिक्षक ने ब्लैकमेल कर ₹14.81 लाख भी ठगे

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन