गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में पंचायत पुरस्कार से होंगी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष नैना कुमारी का फाइल फोटो

जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी का चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया है. बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से जारी पत्र के बाद जिले में खुशी की लहर है.

विज्ञापन

Gaya News: (नीरज कुमार) जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी का चयन राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया है. बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से जारी पत्र के बाद जिले में खुशी की लहर है. उन्हें तीन जून को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिहार सरकार ने जारी किया चयन पत्र

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के परियोजना निदेशक नवीन कुमार द्वारा जारी पत्र में नैना कुमारी के चयन की पुष्टि की गई है. पत्र के अनुसार पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को देखते हुए यह सम्मान दिया जा रहा है.

तीन जून को भारत मंडपम में होगा सम्मान समारोह

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार समारोह 2025 का आयोजन तीन जून को भारत मंडपम में किया जाएगा. समारोह में देशभर के चयनित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें गया जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी भी शामिल होंगी.

बिहार के तीन जिला परिषद अध्यक्षों का हुआ चयन

जारी पत्र के अनुसार बिहार के गया, बांका और औरंगाबाद जिले के जिला परिषद अध्यक्षों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. इससे बिहार की पंचायत व्यवस्था और स्थानीय प्रशासनिक कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. नैना कुमारी के चयन की खबर मिलते ही जिला परिषद सदस्यों और समर्थकों में खुशी का माहौल है. लोगों ने इसे गया जिले के लिए गर्व की बात बताया है.

Also Read: कभी स्कूल नहीं गईं, फिर भी लिख दी सफलता की कहानी, अब दिल्ली में होगा सम्मान, जानिए नक्सलग्रस्त पंचायत मुखिया की उपलब्धि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन