Gaya News : मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर यूपी के युवक से ठगे 10.90 लाख रुपये

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Nov 2024 8:00 PM

विज्ञापन

Gaya News : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर मुहल्ले में पंकज कुमार शर्मा उर्फ रोहित रंजन उर्फ रंजन के घर पर शनिवार की देर शाम यूपी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया.

विज्ञापन

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर मुहल्ले में पंकज कुमार शर्मा उर्फ रोहित रंजन उर्फ रंजन के घर पर शनिवार की देर शाम यूपी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया. इस टीम में शामिल यूपी के भदोही जिले के सुरियावां थाने के एसआइ धीरज यादव व काॅन्स्टेबल रमेश चौधरी ने बताया कि जगदीशपुर मुहल्ले का रहनेवाला पंकज कुमार शर्मा उर्फ रोहित ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर 10.90 लाख रुपये की ठगी कर ली थी. इस मामले में आरोपित के खिलाफ गुफरान हाशमी ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी. गुफरान हाशमी मूल रूप से यूपी के भदोही जिले के इंद्रानगर वार्ड नंबर सात का निवासी है. जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए रहमतुल्ला ने नीट परीक्षा 2023-24 में दी थी. लेकिन, मेरिट सूची में कम अंक रहने के कारण सरकारी कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पा रहा था. रंजन उर्फ पंकज ने फोन कर कोलकाता मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर धोखाघड़ी की. जानकारी अनुसार पीड़ित परिवार को फोन कर पंकज उर्फ रंजन ने बताया था कि वह मेडिकल काउंसिल का सदस्य बोल रहा. आपका दाखिल हो जायेगा. जांच में पाया कि पंकज ठग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन