Gaya News: गया जी में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, तीन कुख्यात बदमाश धराये, हथियार बरामद

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jun 2025 6:15 PM

विज्ञापन

Gaya News: गया जी शहर और आसपास के इलाकों में बैंक और ज्वेलरी दुकानों की रेकी कर लूट की साजिश रच रहे अंतरराज्यीय गिरोह के तीन कुख्यात अपराधियों को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने डीआइयू की सूचना पर सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

Gaya News: डीएसपी सुनील कुमार पांडेय और मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में सक्रिय अपराधियों की रेकी की जानकारी एसएसपी आनंद कुमार को डीआइयू से मिली थी. इनपुट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनायी और सीता कुंड-सलेमपुर फोरलेन बाइपास पुल के नीचे दबिश देकर दो बदमाशों मनीष कुमार और नवीन कुमार को धर दबोचा.

पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर तीसरे अपराधी चंदन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो कजूर गांव, अतरी थाना क्षेत्र का निवासी है. पुलिस ने उसके पास से भी हथियार और बाइक बरामद की. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल संभावित लूट की घटनाएं टल गयीं, बल्कि अपराधियों के पास से दो लोडेड पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गयी हैं.

मनीष पर दर्ज हैं 10 से अधिक संगीन मामले

डीएसपी ने बताया कि मनीष कुमार के खिलाफ बोधगया, अतरी, बुनियादगंज, मुफस्सिल, चंदौती, टनकुप्पा समेत विभिन्न थानों में लूट, चोरी और स्केचिंग जैसे 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं. तीनों आरोपित हाल ही में सेंट्रल जेल से रिहा हुए थे और एक बार फिर संगठित अपराध की योजना बना रहे थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हैं तार, जल्द होगी विस्तृत जांच

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की कि इन बदमाशों की संलिप्तता एक अंतरराज्यीय गिरोह से है और इस गिरोह के सरगनाओं की भी जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.

इस सफलता में थानाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, एसआइ इमरान, एसआइ अशोक कुमार, पीएसआइ रवि राज कुमार सहित अन्य पुलिस बल की मुस्तैदी अहम रही. गया पुलिस की सक्रियता और तत्परता ने शहर को एक बड़ी आपराधिक घटना से बचा लिया और आमजन में सुरक्षा का भरोसा और भी मजबूत किया.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 155 करोड़ की लागत से 3 मेन रोड का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन