Gaya News : शेरघाटी में एक और बच्चे की डायरिया से मौत

Gaya News : शहर के शुमाली मुहल्ला स्थित बड़की भुईंटोली में बुधवार को डायरिया की चपेट में आने से सात वर्षीय अनूप कुमार की मौत हो गयी.
शेरघाटी. शहर के शुमाली मुहल्ला स्थित बड़की भुईंटोली में बुधवार को डायरिया की चपेट में आने से सात वर्षीय अनूप कुमार की मौत हो गयी. मौत के बाद स्थानीय बुढ़िया नदी में जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया तो नदी में बसे लोगों ने आसपास में दफनाने से मना किया. इसको लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया. आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष के साथ वार्ता के बाद शव दफनाया गया, जबकि दूसरे ओर आधा दर्जन डायरिया से पीड़ित लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है. मुहल्लावासियों का आरोप है कि अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में जब इलाज के लिए ले गये बच्चे को लेकर गये तो देखने के बाद डॉक्टर ने बगैर इलाज किये गया ले जाने के लिए बोल दिया. हमलोग कम से कम पानी चढ़ाने के लिए चिल्लाते रहे, किसी ने नहीं सुना. परिणाम स्वरूप अनूप की मौत हो गयी. जबकि सरस्वती कुमारी, नीतीश कुमार, महेंद्र मांझी, सोनू कुमार व मृतक के भाई आयुष का इलाज अस्पताल में चल रहा है. घायलों में महेंद्र मांझी सोनू कुमार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य लोगों का इलाज शहर के दूसरे अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि 15 सितंबर को डायरिया से इसी मुहल्ले में चार साल की संजना की मौत हो गयी थी. 10 दिन बाद पुनः एक बच्चे की मौत हो गयी. लेकिन, स्वास्थ्य की ओर से दलित टोले में डायरिया के रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




