Gaya News : पुलिस की पकड़ में आया जानलेवा हमला करने का आरोपित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya News : डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा-गांधी मोड़ मुहल्ले के रहनेवाले विनोद कुमार यादव व उनके परिजनों पर लोहे के रड से जानलेवा हमला कर लहुलूहान करने के देने के मामले में पुलिस टीम ने उनके पड़ोसी वरुण पासवान उर्फ कारू पासवान को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया. डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा-गांधी मोड़ मुहल्ले के रहनेवाले विनोद कुमार यादव व उनके परिजनों पर लोहे के रड से जानलेवा हमला कर लहुलूहान करने के देने के मामले में पुलिस टीम ने उनके पड़ोसी वरुण पासवान उर्फ कारू पासवान को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी शनिवार को एसएसपी आशीष भारती ने दी. एसएसपी ने बताया कि दो सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे विनोद कुमार यादव के घर के पास नशीले पदार्थ की बिक्री करने के मामले का विरोध करने पर उनके पड़ोसी वीरेंद्र पासवान उर्फ गुल पासवान, इंदल पासवान, राजेश पासवान, मिथलेश पासवान, वरुण पासवान उर्फ कारू पासवान व राजा कुमार पासवान, हिमांशु हारून उर्फ मंटू व सिकंदर मांझी व इनके सहयोगी दीपक महतो व सोनू कुमार ने विनोद कुमार यादव, उनकी मां और उनके बड़े भाई पर जानलेवा हमला कर दिया था. हमलावरों ने लोहे के रड से हमला कर विनोद कुमार यादव को लहुलूहान कर दिया था. इस मामले में पीड़ित विनोद कुमार यादव के बयान पर उक्त हमलावरों के विरुद्ध डेल्हा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसी मामले में दो आरोपितों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और अब आरोपित वरुण पासवान उर्फ कारू को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन