Gaya News : ठाकुरबाड़ी से 500 साल पुरानी राधा-कृष्ण की कीमती मूर्ति चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Oct 2024 10:39 PM
Gaya News : वार्ड 47 के बक्सरिया टोले के समीप सैकड़ों साल पुरानी राजा मान सिंह द्वारा निर्मित राधे मोहन ठाकुरबाड़ी से शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली.
मानपुर. वार्ड 47 के बक्सरिया टोले के समीप सैकड़ों साल पुरानी राजा मान सिंह द्वारा निर्मित राधे मोहन ठाकुरबाड़ी से शनिवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने राधा-कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली. इधर, रविवार की सुबह जब मूर्ति चोरी की बात फैली तो काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घटना की जानकारी पाते ही बुनियादगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गयी. इधर, स्थानीय निवासी सह पुजारी दयानंद पांडेय ने लिखित आवेदन देकर चोरी गयी कीमती पत्थर की मूर्ति बरामद करने की गुहार लगायी है. जानकार बताते हैं कि जब बिहार, बंगाल व ओड़िशा एक राज्य थे, तब मानपुर नगर का निर्माण व बसावट राजस्थान के राजा मान सिंह ने अपने प्रवास के दौरान किया. इस दौरान बक्सरिया टोला (पुराना राजा मान सिंह के गढ़) के समीप पूजा-अर्चना करने के ख्याल से प्राचीन ईंट पत्थर पर भगवान राधे मोहन की ठाकुरबाड़ी का निर्माण किया था. इसके उपरांत उन्होंने मानपुर में सूर्य पोखरा मंदिर व तालाब के साथ कुएं का निर्माण कराया था. अभी राजा मान सिंह का किले का टीला हेड मानपुर जोड़ा मस्जिद के समीप दिखता है. उसके मिट्टी के अंदर आज भी कई प्रकार के पुराने अवशेष खुदाई दौरान मिलते हैं.
बाजार में मूर्ति की कीमत लाखों रुपये
इधर, नगर निगम वाटर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सह किसान नेता इंद्रदेव विद्रोही ने बताया कि मूर्ति काफी प्राचीन है. काले पत्थर पर निर्मित राधे-कृष्ण की प्रतिमा का अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये कीमत होगा. मूर्ति तस्कर गिरोह सक्रिय हैं, जिसने मूर्ति की कीमत पहचान कर उसकी चोरी कर ली. जिला प्रशासन जल्द खुलासा करे. मानपुर का इतिहास उस मूर्ति से जुड़ा हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










