गया में 25 अक्टूबर को जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, राष्ट्रीय मीट के लिए चुनी जाएगी टीम; 15 तक आवेदन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जिले में 25 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसके माध्यम से 20वीं राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए टीम का चयन होगा. इच्छुक खिलाड़ी 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

गया जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 25 अक्टूबर 2026 को हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम गांधी मैदान में किया जायेगा. इस प्रतियोगिता के आधार पर गया जिले की टीम का चयन 20वीं राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (एनआइडीजेएएम) 2026 के लिए किया जायेगा.

विज्ञापन

राष्ट्रीय मीट व आवेदन की तिथि

गया जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जितेन्द्र कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसका आयोजन 14 से 17 नवंबर 2026 तक वॉक्सेन यूनिवर्सिटी, तेलंगाना में किया जायेगा.

जिला प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक सभी खिलाड़ियों को अपना प्रवेश प्रपत्र 15 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा. अंतिम तिथि के बाद प्रवेश स्वीकार नहीं किया जायेगा.

आवश्यक दस्तावेज व नियम

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन के लिए सभी खिलाड़ियों का एएफआई यूआईडी अनिवार्य है. इसके बिना किसी भी खिलाड़ी का चयन नहीं किया जायेगा तथा ऑनलाइन प्रविष्टि स्वीकार नहीं होगी. संघ ने अभिभावकों व शारीरिक शिक्षकों से एएफआई यूआईडी, जन्म प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर तैयार रखने तथा निर्धारित समय सीमा में फार्म जमा करने की अपील की है.

अंडर-14 वर्ग की स्पर्धाएं

अंडर-14 (बालक/बालिका) वर्ग के लिए जन्म तिथि 17 नवंबर 2012 से 16 नवंबर 2014 के बीच होनी चाहिए. इसमें ट्रायथलॉन (ए), ट्रायथलॉन (बी), ट्रायथलॉन (सी) और किड्स जेवलिन थ्रो की स्पर्धाएं आयोजित होंगी.

अंडर-14 आयु वर्ग में भाग लेने के लिए 16 नवंबर 2026 तक खिलाड़ी की न्यूनतम आयु 12 वर्ष होना अनिवार्य है. 12 वर्ष से कम आयु के बच्चे पात्र नहीं होंगे.

अंडर-16 वर्ग की स्पर्धाएं

अंडर-16 (बालक/बालिका) वर्ग के लिए जन्म तिथि 17 नवंबर 2010 से 16 नवंबर 2012 के बीच होनी चाहिए. इस वर्ग में 60 मीटर दौड़, 80 मीटर हर्डल, 600 मीटर दौड़, ऊंची कूद (सिजर स्टाइल), लंबी कूद, शॉट पुट (स्टैंडिंग), जेवलिन थ्रो तथा पेंटाथलॉन स्पर्धाएं आयोजित की जायेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन