गया-रफीगंज रेलखंड पर सात ट्रैकमैन निलंबित, रेलवे का सख्त एक्शन, जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन
गया-रफीगंज रेलखंड पर सात ट्रैकमैन निलंबित, रेलवे का सख्त एक्शन, जांच शुरू

Gaya Ji News : गया-सोननगर रेलखंड पर ट्रैक की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में सात ट्रैकमैन को निलंबित कर दिया गया है. सहायक मंडल अभियंता की कार्रवाई के बाद मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) रेल मंडल के गया-रफीगंज रेलखंड पर ट्रैक की सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में सात ट्रैकमैन को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई सहायक मंडल अभियंता ऋत्विकेश मीणा द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई अनियमितताओं के बाद की गई. रेलवे प्रशासन ने मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी है.

निरीक्षण में ड्यूटी छोड़ घूमते मिले ट्रैकमैन

जानकारी के अनुसार, 29 जून को सहायक मंडल अभियंता ने गया-रफीगंज रेलखंड का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ड्यूटी पर तैनात कुछ ट्रैकमैन ट्रैक की निगरानी और रखरखाव का कार्य करने के बजाय कार्यस्थल से गायब थे तथा इधर-उधर घूम रहे थे. जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद सातों कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई.

ट्रैक की सुरक्षा में लापरवाही का मतलब बड़ा हादसा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैकमैन की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है. पटरियों की नियमित निगरानी, किसी भी तकनीकी खराबी की समय पर पहचान और उसकी सूचना देना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है. यदि इस कार्य में लापरवाही बरती जाए तो रेल दुर्घटना जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं. इसी कारण रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की.

ट्रैक सुरक्षा में लापरवाही करने वालों को नहीं मिलेगी राहत

डीडीयू मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा. ट्रैक मेंटेनेंस से जुड़े सभी कर्मचारियों का ड्यूटी के दौरान अपने कार्यस्थल पर मौजूद रहना अनिवार्य है. जांच में लापरवाही के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही निलंबन की कार्रवाई की गई है.

रेलवे ने भविष्य में भी औचक निरीक्षण के दिए संकेत

रेलवे प्रशासन ने जिन कर्मचारियों को निलंबित किया है उनमें कुमार निराला, महेंद्र कुमार, लल्लू कुमार, राजेश कुमार, पंकज कुमार, अरविंद कुमार तथा महिला ट्रैकमैन नेहा कुमारी शामिल हैं. सभी के खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ट्रैक सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : गया जी के हाई सिक्योरिटी जोन में महिला दारोगा से लूटकांड, मोबाइल और पुलिस आईकार्ड लेकर भागे बदमाश

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन