मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का गया एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, नए आपराधिक कानूनों पर राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे
गया जी के कार्यक्रम स्थल पहुंचे सीएम सम्राट. फोटो – प्रभात खबर
CM Samrat Choudhary in Gaya Ji : बोधगया स्थित कन्वेंशन सेंटर में न्यू क्रिमिनल लॉ पर दो दिवसीय स्टेट लेवल कांफ्रेंस का उद्घाटन हुआ. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस सम्मेलन में सूबे के सभी जिलों के एसपी, जिला व सत्र न्यायाधीश सहित करीब 250 जज और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज शामिल हो रहे हैं.
CM Samrat Choudhary in Gaya Ji : नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को गया जी पहुंचे. पटना से हवाई मार्ग द्वारा गया एयरपोर्ट पहुंचने पर पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
आपके शहर में

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल-माला व गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की.
इस अवसर पर बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री का गया आगमन जिले के लिए गौरव की बात है. नए आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से आयोजित यह दो दिवसीय सम्मेलन प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा.
सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एयरपोर्ट से सीधे बोधगया स्थित कन्वेंशन हॉल के लिए रवाना हुए. वहां उन्होंने नए आपराधिक कानूनों को लेकर आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन में भाग लिया. इस सम्मेलन में न्यायिक और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं.
कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक में भी हुआ बदलाव
कार्यक्रम में होनेवाले VVIP मूवमेंट को देखते हुए जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस द्वारा विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है. वीवीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से कुछ मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है. जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें.
Also Read : बोधगया कन्वेंशन सेंटर कार्यक्रम के लिए यातायात पुलिस ने लागू की पाबंदियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए