गया जी दौरे पर आएंगे उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन, 11-12 जुलाई को बिपार्ड में जुटेंगे बिहार के सभी विधायक
उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन
Gaya Ji BIPARD Training Camp : गया जी शहर 11 और 12 जुलाई को बिहार विधानसभा के विधायकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की मेजबानी करेगा. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन सहित कई वरिष्ठ नेताओं के आगमन की संभावना है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
Gaya Ji BIPARD Training Camp : गया जी एक बार फिर बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है. शहर स्थित बिपार्ड में 11 और 12 जुलाई को बिहार विधानसभा के सभी विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और प्रोटोकॉल की तैयारियां तेज कर दी हैं.
आपके शहर में
गया के बिपार्ड में होगा विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
18वीं बिहार विधानसभा के गठन के बाद सभी विधायकों के लिए 11 और 12 जुलाई को गया स्थित बिपार्ड में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. इस शिविर में राज्य के सभी विधायक भाग लेंगे. कार्यक्रम का उद्देश्य नए और वर्तमान विधायकों को संसदीय कार्यप्रणाली और विधानसभा की प्रक्रियाओं की जानकारी देना है.
Gaya Ji BIPARD Training Camp : उपराष्ट्रपति के आगमन की सूचना के बाद बढ़ी तैयारियां
प्रशासनिक मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार प्रशिक्षण शिविर में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के शामिल होने की संभावना है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने उनके प्रोटोकॉल के अनुरूप तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं.
कई बड़े नेता भी होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में सभी विधायकों की उपस्थिति को देखते हुए इसे बिहार का महत्वपूर्ण राजनीतिक आयोजन माना जा रहा है.
Gaya Ji News : सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर प्रशासन का विशेष फोकस
शिविर के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. गुरुवार को बिपार्ड परिसर के समीप एक अस्थायी थाना स्थापित किया जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.
अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
बुधवार को सिटी डीएसपी धर्मेंद्र भारती बिपार्ड परिसर पहुंचे और वहां चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कार्यक्रम को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है.
Also Read : पटना से गया जी समेत इन 4 शहरों के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, जानिए क्या है RRTS और कैसे बदलेगी यात्रा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए