गया जी के मिर्जा गालिब कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान, भाषण और कविता-गजल प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया भाग

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्रों के साथ प्राचार्य व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मिर्जा गालिब कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस और 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भाषण, कविता और गजल वाचन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ. छात्रों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उत्साह भरा.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मिर्जा गालिब कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से भाषण प्रतियोगिता तथा देशभक्तिपूर्ण कविता व गजल वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता से जुड़े विचार प्रस्तुत किए.

विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के विजेता और निर्णायक

भाषण प्रतियोगिता में पूजा कुमारी ने प्रथम, अतिका इफ्फत ने द्वितीय तथा सबा फिरदौस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सारिम अब्बास व डॉ. अनुराधा सिंह शामिल रहे.

कविता व गजल वाचन प्रतियोगिता के परिणाम

वहीं, देशभक्तिपूर्ण कविता व गजल वाचन प्रतियोगिता में आयशा सिद्दीकी ने प्रथम, समीरा सिद्दीकी ने द्वितीय तथा अमरीन ने तृतीय स्थान हासिल किया. इसके निर्णायक डॉ. शब्बीर आलम व डॉ. इबरार खान थे.

अतिथियों के विचार और प्रोत्साहन

इस अवसर पर कॉलेज के सचिव शकील अहमद खान ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. प्राचार्य डॉ. मो. अली हुसैन ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, रचनात्मकता व अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन पर बल देते हुए कॉलेज की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

Also Read : बोधगया की 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा क्यों है पर्यटकों की पसंद? 5 तस्वीरों में जानिए इतिहास, खूबसूरती और खासियत

संचालन और अन्य गणमान्य की उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन डॉ. इरफाना नाहिद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मो. सफदर अली ने दिया. इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जोफैल हसन, डॉ. सिद्धार्थ गौतम, डॉ. इजहार अली, लुबना बानो सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. इबरार खान व डॉ. अकरम वारिस ने साझा की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन