गया के 3200 प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में पहली त्रैमासिक परीक्षा शुरू, पहले दिन अंग्रेजी विषय की हुई परीक्षा

Author Haribansh kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

गया जिले के 3200 सरकारी स्कूलों में मंगलवार से 2026-27 शैक्षणिक सत्र की पहली त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हुई. कक्षा 1 से 8 तक के छात्र अंग्रेजी विषय के साथ परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा 13 जुलाई तक चलेगी.

विज्ञापन

Gaya Ji News : जिले के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मंगलवार से शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पहली त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा शुरू हो गई. जिले के करीब 3200 सरकारी विद्यालयों में आयोजित इस परीक्षा में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने पहले दिन दोनों पालियों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी. शिक्षा विभाग द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार यह त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा 13 जुलाई तक चलेगी. अंतिम दिन हिन्दी विषय की परीक्षा के साथ परीक्षा का समापन होगा. परीक्षा को लेकर विद्यालयों में आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बारिश का असर, कुछ छात्र नहीं पहुंच सके विद्यालय

जिले में लगातार हो रही बारिश का असर परीक्षा पर भी देखने को मिला. कई क्षेत्रों में जलभराव और आवागमन में दिक्कत के कारण कुछ विद्यार्थी विद्यालय नहीं पहुंच सके. हालांकि अधिकांश विद्यालयों में परीक्षा निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

बुधवार को विज्ञान और संस्कृत की होगी परीक्षा

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को पहली पाली में विज्ञान तथा दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी. सभी विद्यालयों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं.

शिक्षा विभाग ने दिए निष्पक्ष परीक्षा संचालन के निर्देश

शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालय प्रधानों और शिक्षकों को परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले, शहर में जलजमाव से बढ़ी परेशानी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन