Gaya Metro Update: गया और बोधगया में किन इलाकों से गुजरेगी मेट्रो, आया ताजा अपडेट, देखें नाम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 04 Dec 2024 8:05 PM
Gaya Metro Update: गया में मेट्रो का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने वाला है. यहां हर वर्ष लाखों की संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं. यहां मेट्रो बन जाने से उन्हें काफी सहूलियत होगी.
Gaya Metro Update: बिहार में पटना के अलावा चार और शहरों में मेट्रो का निर्माण किया जायेगा. गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में भी आने वाले वर्षों में मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू किया जायेगा. बिहार के पांच शहरों में मेट्रो बन जाने के बाद यहां का सूरत बदल जाएगा. इसी कड़ी में गया मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट आया है. धर्म नगरी गया में लाखों की संख्या में हर साल विदेशी पर्यटक आते हैं. ऐसे में गया में मेट्रो बन जाने से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. अधिकारियों ने बताया कि फर्स्ट फेज के निर्माण कार्य के लिए चाकंद- गया और गया- बोधगया मेट्रो को लेकर सर्वे का काम पूरा हो गया है.

6 दिसंबर को होगी बैठक
अधिकारियों के मुताबिक 6 दिसंबर को जिला मुख्यालय में एक अहम बैठक होने वाली है। जिसकी अध्यक्षता डीएम त्यागराजन एसएम करेंगे. इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मेयर, वार्ड पार्षद, निर्माण कार्य करने वाली कार्य एजेंसी और सीईओ सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. लोगों के घरों को कम से कम नुकसान हो, बैठक में सबसे ज्यादा ध्यान इसी मुद्दे पर दिया जाएगा.
इस मीटिंग में गया मेट्रो के लिए रूट का निर्धारण किया जाएगा. जिसमें विष्णुपद मंदिर, प्रेतशिला मार्ग, बोधगया, बेला का काली मंदिर, गया हवाई अड्डा, मगध यूनिवर्सिटी, आईआईएम, आईआईएचएम जैसे संस्थान को भी शामिल किए जाने की संभावना है.

पटना मेट्रो कब से शुरू होगी
राज्य में मेट्रो परियोजना की शुरुआत राजधानी पटना से हो रही है। 15 अगस्त 2025 से यहां मेट्रो चलनी शुरू हो जाएगी. इस परियोजना के तहत दो कॉरिडोर और 26 मेट्रो स्टेशन बनेंगे. पहला कॉरिडोर दानापुर से मीठापुर तक 16.94 किलोमीटर लंबा होगा, जबकि दूसरा कॉरिडोर पटना जंक्शन से न्यू आईएसबीटी तक 14.45 किलोमीटर लंबा होगा. इस परियोजना पर लगभग ₹13,365.77 करोड़ रुपया खर्च आने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें: Chirag Paswan ने अपने सबसे युवा सांसद को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, विधानसभा चुनाव में निभाएंगी ये भूमिका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










