गया जी : लेम्बोइया से बांकेबाजार तक अवैध आरा मशीनों पर छापा, 5 मशीनें जब्त
अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई करती वन विभाग की टीम
वन विभाग की टीम ने गया जी के बांकेबाजार प्रखंड में अवैध आरा मशीनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान 5 आरा मशीनों के साथ बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की गई है. इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
वन विभाग की टीम ने रविवार को गया जी के बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र में धड़ल्ले से संचालित अवैध आरा मशीनों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान कुल पांच आरा मशीनों के साथ-साथ बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी भी बरामद की गयी है, जिससे अवैध आरा मशीन संचालकों में भारी हड़कंप मच गया है.
आपके शहर में
रोशनगंज और बांकेबाजार थाना क्षेत्रों में छापेमारी
फॉरेस्टर दिलीप कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रोशनगंज थाना क्षेत्र के लेम्बोइया गांव में दो तथा फतेहपुर में एक अवैध आरा मशीन के खिलाफ कार्रवाई की गयी, वहीं बांकेबाजार थाना क्षेत्र के तिलैया और बांकेबाजार बाजार में संचालित एक-एक आरा मशीन पर भी सफलतापूर्वक कार्रवाई की गई.
Also Read : गया जी : गुरुआ में छात्रों की पसंद बने गणित शिक्षक चंदन कुमार, स्कूल के उत्कृष्ट शिक्षक का मिला सम्मान
सामग्री जब्त कर शेरघाटी कार्यालय लाई गई
कार्रवाई के दौरान विभाग ने सभी पांचों आरा मशीनों को पूरी तरह जब्त कर लिया और विभिन्न स्थानों से लाई गई बड़ी मात्रा में लकड़ी को भी कब्जे में ले लिया. फॉरेस्टर ने बताया कि जब्त की गई इन सभी आरा मशीनों और बरामद लकड़ी को शेरघाटी स्थित वन विभाग के कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखवा दिया गया है.
दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई
वन विभाग की टीम अब अवैध रूप से आरा मशीन चलाने और लकड़ी के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है, और विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में डर का माहौल बना हुआ है.

छापेमारी दल में शामिल प्रमुख वनकर्मी
इस पूरी छापामारी अभियान के दौरान रेंजर नीतिकेश कुमार के अलावा वनरक्षी राहुल कुमार, दीपक पांडेय, गुलाब रजक, जितेश कुमार यादव, सुनील कुमार, प्रफुल कुमार तथा इमामगंज और बाराचट्टी के कई अन्य वनकर्मी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए