रंजीत हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज, मुख्य आरोपित समेत चार गिरफ्तार

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 16 Mar 2026 7:10 PM

विज्ञापन

मुख्य आरोपित समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन

परैया. खीरी गांव में हुए रंजीत यादव हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. रंजीत के पिता रामदयाल यादव के बयान पर परैया थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें कुल 17 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित अखिलेश यादव समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाये हुए है. गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन