मालगाड़ी पर करंट से झुलसा व्यक्ति पड़ा था, लोग समझ रहे थे मृत; पत्रकार की नजर पड़ी तो साथियों संग बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

घायल को इलाज के लिए ले जाते पत्रकार,शिक्षक व आरपीएफ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोमो जंक्शन पर एक व्यक्ति मालगाड़ी पर करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे लोगों ने मृत समझा. पत्रकार कंचन कुमार यादव और उनके साथियों ने साहस दिखाते हुए उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है.

विज्ञापन

गोमो जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजे करंट लगने से एक व्यक्ति मालगाड़ी के ऊपर गंभीर रूप से झुलसकर गिर गया, जिसे वहां मौजूद लोगों द्वारा मृत समझकर खड़े रहने के दौरान गया के पत्रकार कंचन कुमार यादव और उनके साथियों ने सूझबूझ व साहस दिखाते हुए सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया.

विज्ञापन

गोमो जंक्शन पर हुई घटना

जानकारी के अनुसार, पत्रकार कंचन कुमार यादव अपने साथियों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इंटरसिटी ट्रेन पकड़ने के लिए गोमोह जंक्शन पहुंचे थे. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन के समीप खड़ी मालगाड़ी पर एक व्यक्ति करंट लगने के बाद गिरा हुआ दिखाई दिया.

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग और प्रशासनिक कर्मी उसे मृत समझकर खड़े रहे, लेकिन कंचन कुमार यादव की नजर उस व्यक्ति पर पड़ी और उन्होंने देखा कि उसमें अभी जान बाकी है, जिसके बाद उन्होंने तत्काल उसे बचाने का प्रयास शुरू कर दिया.

शिक्षकों और साथियों का सराहनीय सहयोग

कंचन यादव ने बिना समय गंवाए रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर व्यक्ति को बचाने का प्रयास शुरू किया. उनके साथ शिक्षकों में आडवाणी जी, जितेंद्र जी, नवीन जी, उमेश जी, गुड्डू चौधरी समेत अन्य साथियों ने भी पूरा साहस दिखाते हुए बचाव कार्य में सहयोग किया. काफी प्रयास के बाद सभी ने मिलकर उस व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता हासिल की.

अस्पताल में इलाज और मानवीय पहल की सराहना

इसके बाद कंचन कुमार यादव ने तत्काल आरपीएफ और जीआरपी को घटना की सूचना दी तथा एम्बुलेंस बुलाई. एम्बुलेंस से झुलसे व्यक्ति को अस्पताल भेजकर इलाज कराया गया. समय रहते कंचन यादव और उनके साथियों द्वारा किए गए प्रयास से उस व्यक्ति की जान बचाई जा सकी.

इस घटना के बाद पत्रकार कंचन कुमार यादव और उनके साथियों के साहस तथा मानवीय पहल की हर तरफ सराहना की गई. मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि यदि समय रहते घायल व्यक्ति को बचाने का प्रयास नहीं किया जाता, तो उसकी जान जा सकती थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन