पुलिस की पकड़ में आये 31 आरोपित, वसूला 3.27 लाख जुर्माना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Apr 2024 10:54 PM

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में लगातार हो रही छापेमारी के तहत शनिवार की देर रात तक पुलिस टीम ने 31 आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गया. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में लगातार हो रही छापेमारी के तहत शनिवार की देर रात तक पुलिस टीम ने 31 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. रविवार को एसएसपी आशीष भारती ने बताया है कि चोरी के मामले में कोतवाली थाने की पुलिस ने सिविल लाइंस थाना इलाके के रहनेवाले मोहम्मद परवेज को गिरफ्तार किया गया है. इसके विरुद्ध पीड़ित के बयान पर धारा 379 व 411 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गयी. वहीं, रामपुर थाने की पुलिस ने मोहम्मद आशिक को गिरफ्तार किया है. इसके विरुद्ध धारा 224 के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गयी. वहीं, एसएसपी ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपित, पुलिस पर हमला करने के मामले में एक आरोपित, अन्य कांडों में तीन आरोपित व वारंट के मामले में 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में वाहन मालिकों से जुर्माना के रूप में तीन लाख 27 हजार पांच सौ रुपये वसूला गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन