गया जी : परैया में मोरहर नदी में डूबने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन

शव का पंचनामा करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

गया जिले के परैया में शनिवार दोपहर मोरहर नदी में डूबने से 80 वर्षीय जगन पासवान की मौत हो गई. पैर फिसलने के कारण वे नदी के गहरे पानी में चले गए थे. ग्रामीणों ने शव निकाला और मुखिया ने परिवार को आर्थिक सहायता दी.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जी जिले के परैया थाना क्षेत्र के परैया खुर्द पंचायत स्थित मैदाचक गांव में शनिवार दोपहर मोरहर नदी में डूबने से 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मैदाचक निवासी जगन पासवान के रूप में की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नदी किनारे पैर फिसलने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, जगन पासवान दोपहर में गांव के पास स्थित मोरहर नदी के किनारे गये थे. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण वे नदी के गहरे पानी में चले गये. लकवाग्रस्त होने के चलते वे खुद को संभाल नहीं सके और पानी के तेज बहाव में बह गये.

ग्रामीणों ने खोजबीन कर निकाला शव

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की. ग्रामीणों ने नदी में काफी दूर तलाश करने के बाद उनके शव को बाहर निकाला.

शव का पंचनामा करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर परैया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया. घटना के बाद मृतक के दो बेटों समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

मुखिया ने दी आर्थिक सहायता

घटना की जानकारी मिलते ही परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाया और कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मिलने वाली राशि प्रदान की, साथ ही व्यक्तिगत स्तर पर भी आर्थिक सहयोग दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन