मोहनपुर व बाराचट्टी से आठ आरोपित हुए गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर व बाराचट्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
बाराचट्टी.
मोहनपुर व बाराचट्टी थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में मोहनपुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के एक मामले में लेब्रा गांव के सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया. उस पर अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज था. वहीं एर्की गांव से बालू खनन कार्य का विरोध करने मामले में सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में पहले भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मारपीट के मामले में जोरी बीघा गांव के विक्रम कुमार, मोतीचक गांव के मोहम्मद जाकिर और खरदीह गांव के सोमारी यादव को गिरफ्तार किया गया. जबकि, बाराचट्टी पुलिस ने बारा गांव से मन्नू मांझी, राजेंद्र मांझी और पुलिस यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










