शेरघाटी में ई-रिक्शा और बुलेट की टक्कर, दो स्कूली छात्र घायल, चालक को भी लगी चोट

Updated:
विज्ञापन

घायल दोनों छात्र एवं ई रिक्शा चालक अस्पताल में इलाजरत | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेरघाटी में ई-रिक्शा और बुलेट बाइक की टक्कर में दो छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की. दोनों छात्रों की हालत गंभीर पर खतरे से बाहर बताई गई है.

विज्ञापन

शेरघाटी शहर के नई बाजार में मंगलवार को ई-रिक्शा और बुलेट बाइक के बीच हुई टक्कर में दो स्कूली छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल शेरघाटी में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

घायलों में सासाराम निवासी संतोष कुमार के 14 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार, नई बाजार शेरघाटी निवासी 13 वर्षीय छात्र यीशु कुमार और आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर निवासी 45 वर्षीय ई-रिक्शा चालक आदि खान शामिल हैं. चिकित्सकों के अनुसार दोनों छात्रों को गंभीर चोटें लगी हैं, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है. दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है.

वहीं ई-रिक्शा चालक आदि खान को मामूली चोट लगी थी. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी. हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली. जानकारी के अनुसार सासाराम का छात्र कृष्णा कुमार डेरा लेकर यहां पढ़ाई करता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन