22 दिव्यांग जनों के बीच ट्राइ साइकिलों का वितरण

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 17 May 2025 5:51 PM

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को कैंप लगाकर दिव्यांग जनों को ट्राइ साइकिल सहित अन्य यंत्रों का वितरण किया गया.

विज्ञापन

इमामगंज. प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को कैंप लगाकर दिव्यांग जनों को ट्राइ साइकिल सहित अन्य यंत्रों का वितरण किया गया. इस संबंध में बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा 22 लोगों के बीच ट्राइ साइकिल सहित अन्य यंत्रों का वितरण किया गया है. उन्होंने बताया कि 18 दिव्यांग जनों के बीच ट्राइ साइकिल, एक व्हीलचेयर, दो बैशाखी, एक को कान की मशीन का वितरण किया गया है. इस मौके पर संघ के जिला सचिव परितोष कुमार पंकज, विकास सिंह, डाटा ऑपरेटर सुरेंद्र कुमार, सोनू कुमार व जितेंद्र कुमार सहित दर्जनों दिव्यांग कार्यक्रम में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन