गया जी में डेंगू के 9 मरीज मिले, इनमें जिले के 5; स्वास्थ्य विभाग बोला- स्थानीय प्रकोप नहीं

Updated:
विज्ञापन

डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज | Prabhat Khabar Network

मगध मेडिकल में डेंगू के तीन मरीजों का इलाज चल रहा है, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. इन मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली, मुंबई, पटना और सूरत की रही है. स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में फॉगिंग और दवा छिड़काव का अभियान शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Gaya Ji Dengue Cases : गया जी जिले के पांच समेत अन्य जिलों के नौ डेंगू पीड़ित मरीज सामने आ चुके हैं. फिलहाल एक झारखंड, एक शेरघाटी व एक नगर निगम वार्ड नंबर 29 के घुटिया के डेंगू पीड़ित का इलाज मगध मेडिकल के स्पेशल वार्ड में चल रहा है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एमइ हक ने बताया कि जिले के पांच जगहों के पीड़ित मरीज सामने आये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाहरी शहरों का रहा है ट्रेवल हिस्ट्री

सभी का ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली, मुंमबई, पटना व सूरत का रहा है. स्थानीय स्तर पर डेंगू का प्रकोप नहीं आया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर जगह फॉगिंग व दवा का छिड़काव किया जा रहा है. शहरी इलाका में नगर निकाय को यह काम करना है.

मगध मेडिकल में तीन का चल रहा इलाज

मगध मेडिकल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में अब तक छह मरीज इलाज के लिए भर्ती हुए हैं. स्वस्थ होने पर तीन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है. तीन का इलाज यहां चल रहा है. सभी मरीज की हालत खतरे से बाहर है.

Also Read : PHOTOS : गया OTA में सजा सितारों का सफर, 253 कैडेट बने सैन्य अधिकारी; तस्वीरों में देखिए गौरव और जज्बे के पल

प्लेटलेट्स गायब होने पर नौ कर्मियों से जवाब-तलब

इधर, मगध मेडिकल से प्लेटलेट्स गायब होने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने नौ कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है. प्लेटलेट्स की जरूरत सबसे अधिक डेंगू पीड़ित मरीजों को होती है.

नगर निगम ने शुरू कराया रोस्टर फॉगिंग

सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि निगम के 53 वार्डों फॉगिंग के लिए रोस्टर तैयार करके फॉगिंग शुरू कर दिया गया है. प्रभावित इलाकों की सूचना मिलने पर वहां फॉगिंग कराया जा रहा है. निगम क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन