गया जी: रेल परियोजनाओं को मिली रफ्तार, टनकुप्पा अंडरपास का निर्माण जल्द शुरू होगा

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान शामिल अधिकारी व सांसद प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

धनबाद रेल मंडल की बैठक में गया जंक्शन से श्रीनगर और जयनगर के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग उठी. साथ ही कई स्टेशनों पर सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

Gaya ji News : धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक बुधवार को धनबाद रेल मंडल सभागार में सांसद बीडी राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रतिनिधि इंजीनियर नंदलाल मांझी ने गया संसदीय क्षेत्र से जुड़े 18 से अधिक जनहित के रेल मुद्दे प्रमुखता से उठाए.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन स्टेशनों से जुड़ी समस्याओं को उठाया

इंजीनियर नंदलाल मांझी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर टनकुप्पा, पहाड़पुर, गुरपा और बंधुआ रेलवे स्टेशनों से जुड़ी समस्याओं और विकास योजनाओं को रेल अधिकारियों के समक्ष रखा गया. उन्होंने बताया कि टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास प्रस्तावित रेलवे अंडरपास को स्वीकृति मिल चुकी है. टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

बैठक में पहाड़पुर स्टेशन के पश्चिमी रेलवे फाटक और बंधुआ स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया. इसके अलावा मानपुर-बंधुआ के बीच रसलपुर समपार फाटक पर ओवरब्रिज अथवा मोटरसाइकिल ब्रिज तथा बंधुआ-टनकुप्पा के बीच अंडरपास निर्माण की मांग भी की गई.

नई रेल सेवाओं और ठहराव की मांग

बैठक में यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने के लिए कई नई रेल सेवाओं की मांग भी रखी गई.

  • गया जंक्शन से जयनगर तक सीधी रेल सेवा.
  • गया जंक्शन से श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) तक सीधी ट्रेन, जिससे सेना के जवानों और पर्यटकों को सुविधा मिले।
  • हटिया-पूर्णिया एक्सप्रेस (18625/18626) का गुरपा पर्यटक स्टेशन पर ठहराव.

टनकुप्पा अंडरपास को मिली स्वीकृति

बैठक की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास प्रस्तावित रेलवे अंडरपास को लेकर रही. रेल अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है.निर्माण कार्य जल्द शुरू होने से स्थानीय लोगों को रेलवे लाइन पार करने में सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी.

Also Read : गुरुआ में एक घंटे की झमाझम बारिश से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले, कई इलाकों में जलजमाव


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन