बोधगया में धूमधाम से मना दलाई लामा का 91वां जन्मोत्सव, विश्व शांति व भाईचारे का गूंजा संदेश

Updated:
विज्ञापन

जन्मोत्सव पर केक काटते अतिथि.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dalai Lama Birthday Celebration : बोधगया के एक निजी होटल में इंडियन नेशनल बुद्धिस्ट काउंसिल (IBC) के तत्वावधान में समारोह आयोजित हुआ. इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया.

विज्ञापन

Dalai Lama Birthday Celebration : विश्व शांति, करुणा और अहिंसा के प्रतीक परम पावन दलाई लामा का 91वां जन्मोत्सव रविवार को बोधगया में श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया. सुबह महाबोधि मंदिर में दलाई लामा की दीर्घायु और विश्व कल्याण की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद बोधगया के एक निजी होटल में इंडियन नेशनल बुद्धिस्ट काउंसिल (IBC) के तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित हुआ.

विज्ञापन

समारोह में देश-विदेश से बौद्ध अनुयायी आए

समारोह में देश-विदेश से आए बौद्ध अनुयायियों, विभिन्न बौद्ध मठों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया. इस अवसर पर बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत समेत विशिष्ट अतिथियों को पारंपरिक खादा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. सिक्किम सहित कई राज्यों से पहुंचे अतिथियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया.

बोधगया में 100 से अधिक बौद्ध मठ

कार्यक्रम के आयोजक आमची लंबा ने बताया कि बोधगया में 100 से अधिक बौद्ध मठ हैं और इंडियन नेशनल बुद्धिस्ट काउंसिल पिछले दो वर्षों से दलाई लामा का जन्मोत्सव सामूहिक रूप से आयोजित कर रही है. उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि विश्व शांति, करुणा, मानवता और सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है.

दलाई लामा का जीवन प्रेम, भाईचारे व शांति का संदेश देता

विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि दलाई लामा का पूरा जीवन प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश देता है. आज के समय में सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करना सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भाईचारा मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा. उन्होंने सभी लोगों से प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की. कार्यक्रम का समापन दलाई लामा की दीर्घायु और विश्व शांति की कामना के साथ केक काटकर किया गया.

Also Read : मैगरा-डुमरिया बस पड़ाव पर मूलभूत सुविधा का अभाव, शौचालय के अभाव में मैगरा और डुमरिया बस स्टैंड पर बढ़ी परेशानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन