गया जी की स्वास्थ्य चुनौतियों पर शोध करेगा CUSB, नैतिकता समिति की पहली बैठक में कुपोषण-टीबी समेत मुद्दों पर चर्चा
नैतिकता समिति की बैठक में शामिल सदस्य
गया जी में CUSB की जैव-चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य अनुसंधान संबंधी संस्थागत नैतिकता समिति की पहली बैठक संपन्न हुई. गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों, विशेषकर कुपोषण, टीबी और यकृत रोगों पर सहयोगात्मक शोध पर गहन चर्चा की गई.
सीयूएसबी की जैव-चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य अनुसंधान संबंधी संस्थागत नैतिकता समिति (आइइसीबीएचआर) की नवगठित समिति की पहली बैठक डॉ कृष्ण पांडेय, निदेशक एवं वैज्ञानिक-जी, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आइसीएमआर-आरएमआरआइएमएस), पटना की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. समिति ने नैतिक समीक्षा तथा उत्तरदायी जैव-चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की.
विशेषज्ञों की सहभागिता
बैठक में नवगठित समिति के सदस्यों सहित प्रो मनीष मंडल (आइजीआइएमएस, पटना), प्रो राकेश कुमार (आइजीआइएमएस, पटना), प्रो संतोष कुमार (एनएमसीएच, पटना), डॉ विनय कुमार तिवारी (सीएमडी, वास्तु विहार बायोटेक, बोधगया) तथा सीयूएसबी के प्रोफेसरों ने भाग लिया.
कुलपति का संबोधन
समिति के सदस्यों ने सीयूएसबी के कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के साथ संवाद किया. कुलपति ने गया एवं आसपास के जिलों की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए सहयोगात्मक एवं अनुप्रयुक्त अनुसंधान को प्रोत्साहित किया.

प्रमुख बीमारियों पर जोर
कुलपति ने विशेष रूप से कुपोषण से संबंधित रोगों, क्षय रोग (टीबी), मस्तिष्कावरण शोथ (मेनिन्जाइटिस) तथा क्षेत्र में बढ़ते यकृत रोगों, जिनमें यकृत कैंसर एवं यकृत फोड़ा शामिल हैं, से संबंधित सहयोगात्मक अनुसंधान की संभावनाओं का पता लगाने पर बल दिया.
बैठक का समन्वय
पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि बैठक का समन्वय प्रो रिजवानुल हक (अधिष्ठाता, एसईबीईएस) तथा डॉ अमृता श्रीवास्तव (सचिव, आइइसीबीएचआर) द्वारा किया गया. संवाद के दौरान बहुविषयक तथा समुदाय-केंद्रित अनुसंधान कार्यक्रम विकसित करने के महत्व पर बल दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए