ePaper

रोशनगंज में सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े हुई लूट

Updated at : 14 Aug 2024 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
रोशनगंज में सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े हुई लूट

रोशनगंज थाना क्षेत्र के आजमगढ़ मोड़ के समीप एक सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े लुटेरों ने लगभग आठ हजार रुपये व मोबाइल फोन सहित अन्य सामान लूट लिया व फरार हो गये.

विज्ञापन

बांकेबाजार. रोशनगंज थाना क्षेत्र के आजमगढ़ मोड़ के समीप एक सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े लुटेरों ने लगभग आठ हजार रुपये व मोबाइल फोन सहित अन्य सामान लूट लिया व फरार हो गये. इस संबंध में सीएसपी संचालक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि बाइक से तीन लुटेरे दुकान में घुस गये और बोलने लगे कि एक बार में कितना पैसा निकलता है. इतना कहते-कहते एक बदमाश ने कनपटी में रिवाल्वर सटा दिया तथा ड्रावर में रखें सारे पैसा निकाल लिया. मोबाइल भी छीन लिया और दुकान में रखे अन्य सामान भी लूट कर फरार हो गये. इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. घटनास्थल पर रोशनगंज पुलिस पहुंचकर छानबीन करने में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन