ePaper

कुरमावां में ईंट से पीटकर माले नेता की हत्या

Updated at : 05 Mar 2026 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
कुरमावां में ईंट से पीटकर माले नेता की हत्या

बाराचट्टी के कुरमावां गांव की घटना, एक युवक पर शक

विज्ञापन

बाराचट्टी के कुरमावां गांव की घटना, एक युवक पर शक बाराचट्टी. बाराचट्टी थाना के कुरमावां गांव में बुधवार की रात ईंट से पीट कर माले नेता गुलाबचंद को बुरी तरह घायल कर दिया गया. इसके बाद गुलाबचंद ने दम तोड़ दिया. गुलाबचंद बाराचट्टी थाना के कुरमावां गांव के रहने वाले हैं और भाकपा-माले से जुड़े थे. इस घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में बुधवार को कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था. इसकी जानकारी मिलने के बाद गुलाबचंद मामले को सुलझाने के लिए गये थे. इस दौरान गांव के एक युवक ने उनके सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया. सिर पर ईंट लगते ही गुलाबचंद गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गये. बाद में उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया ले जाया गया. गुरुवार की सुबह गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने उन्हें पटना ले जाने की सलाह दी. पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गयी. इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है. ग्रामीणों ने संबंधित मामले में बाराचट्टी पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है. पुलिस गांव पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. परिजनों का कहना है कि गांव का ही एक युवक इस घटना में शामिल है, जिसके खिलाफ कार्रवाई हो. इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. इस संबंध में ग्रामीण कपिलदेव प्रसाद ने बताया कि गुलाबचंद एक सामाजिक कार्यकर्ता थे और बढ़-चढ़कर हर कार्य में भाग लेते थे. उनकी पत्नी व तीन पुत्र हैं.

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

KANCHAN KR SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन