सहकारिता मंत्री का जन्मदिन सामाजिक संगठनों ने धूमधाम से मनाया

Published by : HARIBANSH KUMAR Updated At : 05 Aug 2025 7:31 PM

विज्ञापन

गया जी में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार का 70वां जन्मदिन विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया.

विज्ञापन

गया जी. गया जी में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार का 70वां जन्मदिन विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया. समारोह काशीनाथ मोड़ स्थित होटल सम्राट में आयोजित हुआ, जिसमें गया जिले के कई सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने भाग लिया. इस अवसर पर फुटपाथ विक्रेता संघ, भाजपा गया (पूर्वी), तीर्थ पुजारी संघ, महाराणा विचार मंच, ब्राह्मण जागृति मंच, चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा, वैश्य महासभा, कायस्थ परिवार, परशुराम मंच, यादव सेवा समिति, रविदास सेवा समिति सहित अनेक जातीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने मंत्री को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर शुभकामनाएं दीं. डॉ प्रेम कुमार ने केक काटकर सबकी बधाई स्वीकार की और इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय दिन बताया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनका निजी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सहयोग का प्रतीक है. उन्होंने जीवन भर जनता की सेवा व समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहने की बात कही. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. उपस्थित अतिथियों ने डॉ कुमार के दीर्घ राजनीतिक और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HARIBANSH KUMAR

लेखक के बारे में

By HARIBANSH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन