शांति और सद्भाव के साथ मनाएं बकरीद

Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 31 May 2025 5:49 PM

विज्ञापन

कोंच थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

कोंच. कोंच थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में क्षेत्र के बुद्धिजीवी, गणमान्य लोग और पंचायत जनप्रतिनिधियों से बकरीद पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति और सद्भाव का वातावरण कायम रखने के लिए सहयोग की अपील प्रशासन द्वारा की गयी. इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि सात जून को होनेवाले बकरीद पर्व के दौरान सार्वजनिक स्थलों और ईदगाह स्थलों पर विशेष नमाज अदा करेंगे. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाये जायेंगे. बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष मोहम्मद जमीलु रहमान, मुखिया शिवकुमार चौहान, उमेश सिंह, दिलीप कुमार, कलावती देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, सरपंच राजू सिंह, राजीव रंजन कुमार, अजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KANCHAN KR SINHA

लेखक के बारे में

By KANCHAN KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन