60 लीटर महुआ शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Published by : MANOJ MISHRA Updated At : 10 May 2025 8:44 PM
विज्ञापन
मैगरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चंदरिया डैंप के समीप से 60 लीटर महुआ निर्मित देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है.
विज्ञापन
डुमरिया
. मैगरा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चंदरिया डैंप के समीप से 60 लीटर महुआ निर्मित देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान छकरबंधा थाना क्षेत्र के पिछुलिया निवासी महेंद्र यादव के पुत्र संदीप कुमार यादव के रूप में की गयी है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए मैगरा थानाध्यक्ष विद्याशंकर कुमार ने बताया कि देश मेंं चल रहे उथल-पुथल को लेकर क्षेत्र में थाने की पुलिस गश्ती पर थी, इसी बीच चंदरिया डैंप के समीप एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस को शक हुआ व उसे पकड़ लिया. उसके समीप से 60 लीटर महुआ निर्मित शराब जब्त की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










