गया जी : मंदिर में पूजा के बाद नदी में हाथ-पैर धोने उतरे 47 वर्षीय मुंशी दास, डूबने से मौत

विज्ञापन

फोटो गया बोधगया 209 | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोधगया के जमड़ी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 47 वर्षीय मुंशी दास की नदी में डूबने से मौत हो गई. वह मंदिर में पूजा के बाद हाथ-पैर धो रहे थे. घटना के बाद परिजनों को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है.

विज्ञापन

बोधगया के चेरकी थाना क्षेत्र के जमुने नदी में शुक्रवार की दोपहर बाद जमड़ी गांव के 47 वर्षीय मुंशी दास की डूबने से मौत हो गयी. वह शाम को पास स्थित देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने गये थे. इसी दौरान हाथ-पैर धोने के क्रम में नदी में फिसल कर गिर गये और डूबने से उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने निकाला शव

घटना की सूचना मिलने पर गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद उनके शव को नदी से निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस जमड़ी पहुंचकर शव को कब्जे में लिया.

पोस्टमार्टम के बाद सौंपा

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

21 हजार की आर्थिक सहायता

पारिवारिक लाभ योजना के तहत बोधगया के बीडीओ ने पंचायत सचिव के माध्यम से उनके परिजनों को 21 हजार रुपये का चेक सौंपा.

थानाध्यक्ष का बयान

चेरकी थानाध्यक्ष ट्विंकल सिंह ने बताया कि दुर्घटनावश नदी में डूबने से उनकी मौत हुई है. पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. इसमें परिजनों से आवेदन प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन