गया : खुखरी गांव से रूस तक पहुंचा शैलेन्द्र का सफर, इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ यूथ-2026 में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Updated:
विज्ञापन

शैलेन्द्र कुमार की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के खुखरी गांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र कुमार का रूस में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ यूथ (IFY) 2026 के लिए चयन हुआ है. वे इस प्रतिष्ठित आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

विज्ञापन

गया जी के नीमचक बथानी प्रखंड क्षेत्र के खुखरी गांव निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं एनएसएस राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शैलेन्द्र कुमार का रूस में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ यूथ (IFY) 2026 के लिए चयन हुआ है.

विज्ञापन

वे इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने बताया कि मुख्य आयोजन 11 से 17 सितंबर तक रूस के येकातेरिनबर्ग में होगा, जिसमें 160 से अधिक देशों के युवा प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके बाद 18 से 22 सितंबर तक सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित रिजनल प्रोग्राम में भी भाग लेंगे.

येकातेरिनबर्ग और सेंट पीटर्सबर्ग में अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व

मुख्य आयोजन 11 से 17 सितंबर तक रूस के येकातेरिनबर्ग में होगा, जिसमें 160 से अधिक देशों के युवा प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके बाद 18 से 22 सितंबर तक सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित रिजनल प्रोग्राम में भी भाग लेंगे.

छात्र जीवन से सामाजिक सेवा और एनएसएस राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मान

शैलेन्द्र कुमार छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं. उन्होंने साक्षरता, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, आपदा प्रबंधन और कोविड-19 जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभायी है. सामाजिक सेवा के लिए उन्हें एनएसएस राष्ट्रपति पुरस्कार 2020-21 से सम्मानित किया जा चुका है.

हरियाणा के नूंह और बिहार में सामाजिक व स्वास्थ्य जागरूकता के प्रयास

उन्होंने हरियाणा के नूंह जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो वर्षों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी काम किया है. वर्तमान में वे बिहार में युवा नेतृत्व और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े जागरूकता कार्यक्रमों से जुड़े हैं.

अंतरराष्ट्रीय अनुभव का उपयोग ग्रामीण विकास और बदलाव में करने का संकल्प

शैलेन्द्र ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और बिहार का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है. रूस से प्राप्त अनुभवों को वे ग्रामीण युवाओं के विकास और सामाजिक बदलाव के कार्यों में लगाने का प्रयास करेंगे. उनके चयन पर परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन