बेलागंज के नये सीओ सुधीर तिवारी ने संभाला पदभार, कर्मचारियों ने किया स्वागत

नए सीओ ने दिया योगदान | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji News : बेलागंज प्रखंड को नए अंचलाधिकारी सुधीर तिवारी मिल गए हैं. उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है. क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन की उम्मीद जगी है.
Gaya Ji News : बेलागंज प्रखंड में नए अंचलाधिकारी सुधीर तिवारी ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद अंचल कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर अंचलाधिकारी ने कार्यालय के सभी कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों तथा क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली.
राजस्व और भूमि मामलों का समयबद्ध निष्पादन प्राथमिकता
सीओ सुधीर तिवारी ने कहा कि आम लोगों से जुड़े राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा. उन्होंने सभी कर्मियों से ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए टीम भावना के साथ काम करना आवश्यक है.
फरियादियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
उन्होंने कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. साथ ही कार्यालय में अनुशासन, बेहतर कार्य संस्कृति और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया. इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी रोशन कुमार सहित अंचल कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. नए अंचलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन की उम्मीद जगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










