गया : धान की फसल में रोग-कीट से कैसे बचें? बांकेबाजार में किसानों को कृषि विशेषज्ञों ने बताए उपाय
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व किसान | Prabhat Khabar Network
गया जी के बांकेबाजार स्थित किसान भवन में शारदीय खरीफ किसान गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया. इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को धान और अन्य खरीफ फसलों में लगने वाले खतरनाक रोगों एवं कीटों की सही पहचान और वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी देना था.
गया जी के बांकेबाज़ार प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शनिवार को शारदीय खरीफ किसान गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया. इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को धान और अन्य खरीफ फसलों में लगने वाले खतरनाक रोगों एवं कीटों की सही पहचान, उनके वैज्ञानिक प्रबंधन और बचाव के पुख्ता उपायों की विस्तृत जानकारी देना था.
इसके साथ ही, आगामी रबी फसलों की उन्नत तैयारी को लेकर भी किसानों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया.
कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से बचने की सलाह
कृषि विशेषज्ञों ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए धान की फसल में लगने वाले प्रमुख रोगों से बचाव के लिए समय पर फसलों की निगरानी करने, उचित कृषि तकनीकों को अपनाने तथा आवश्यकतानुसार जैविक एवं अनुशंसित उपायों के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया.
विशेषज्ञों ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से बचने तथा संतुलित उपयोग के साथ-साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया.
जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता और लागत नियंत्रण पर जोर
विशेषज्ञों ने किसानों को समझाया कि जैविक खेती अपनाने से न केवल लंबे समय तक मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनी रहती है, बल्कि खेती में आने वाली लागत को भी काफी हद तक नियंत्रित करने में मदद मिलती है.
Also Read : गया : परिजनों को सौंपा दूसरे का शव, असली डेड बॉडी पहुंची श्मशान; 75% जलने के बाद आनन-फानन में बुझाया
गोष्ठी के दौरान किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की भी जानकारी दी गई, ताकि वे उनका पूरा लाभ उठा सकें.
इस महत्वपूर्ण कृषि गोष्ठी में जिला आत्मा कार्यालय के उप परियोजना निदेशक नीरज कुमार वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र आमस के वैज्ञानिक सुनील कुमार, बीडीओ डॉ. उदय कुमार, अंचल अधिकारी सूरज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिव जायसवाल, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक तथा किसान सलाहकार श्रीकांत कुमार व रामप्रवेश रजक सहित बड़ी संख्या में कृषि विभाग के अन्य कर्मी और स्थानीय किसान उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए